BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 11:49 am
KHABAR : सरवानिया महाराज में पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरण, सखलेचा ने डिजीटल शिक्षा ए आई के नवाचारों से कराया अवगत, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानिया महाराज। बुधवार को शहर के नगर परिषद डोम में सान्दीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  एवं संकुल केंद्र के समस्त शासकीय विद्यालयों के कक्षा 9 वीं के पात्र विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश सरकार की निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साईकिलों का वितरण किया गया।
साईकिल वितरण आयोजन में क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने शिरकत कर साईकिल वितरण किया। 
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सखलेचा का पुष्पवर्षा एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर अतिथियों  द्वारा किया गया। सान्दीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरवानिया महाराज की प्राचार्या स्मिता नागदा ने स्वागत भाषण में अतिथियों का स्वागत कर विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। नागदा ने विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा संचालित लैपटॉप वितरण, माइंड मैप, सेवाभाव योजना, दीप प्रोजेक्ट आदि योजनाओं को विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। 
इन योजनाओं के सकारात्मक परिणामस्वरूप विद्यालय के 45 से अधिक विद्यार्थी विभिन्न शासकीय क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं, जिसका श्रेय उन्होंने माननीय विधायक महोदय को दिया तथा उनका हृदय से आभार माना।
सखलेचा ने संवादात्मक शैली में बताया कि वर्तमान में संचालित दीप प्रोजेक्ट योजना से संबंधित ए.आई. आदि विषयों पर विद्यार्थियों से नवाचार कर शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान किया तथा उनसे डिजिटल शिक्षा के संबंधित सहज प्रश्न पूछे तथा रटने वाली पद्धति से दूर रहकर प्रत्येक विषय में गहरी समझ विकसित करने की बात कही । साथ ही विद्यार्थियों के हित में शहर में लाइब्रेरी खोलने एवं जेईईदृनीट  की ऑफलाइन कक्षाएँ प्रारंभ करने का आश्वासन भी दिया।
इसी क्रम में लगभग 152 पात्र विद्यार्थियों को सखलेचा ने साइकिलें वितरित की ।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष  अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष  रुपेंद्र जैन, सहित भाजपा पदाधिकारी संकुल केंद्र के शिक्षकगण एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन शिक्षक श्रीमाल द्वारा किया गया तथा संचालन शिक्षक देवी सिंह देवड़ा ने किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE