तराना। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में आज बस स्टेण्ड पर बांग्लादेश के खिलाफ बांग्लादेश के प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया गया, बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा है निरंतर अत्याचार एवं दीपू दास संत को लाठियां से पीट कर उसे जिंदा जला दिया गया, वहां माताएं और बहनें जिहादियों का शिकार हो रही है, जिसके कारण भारत के हिंदुओं में आक्रोश है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यह मांग करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है उन लोगों पर भी पाकिस्तान जैसा ऑपरेशन सिंदूर चलाया था उसी तरह बांग्लादेश में हिंदुओं की रक्षा की जाए जिस तरीके से पाकिस्तान को सबक सिखाया गया था उसी प्रकार बांग्लादेश पर सर्जिकल स्ट्राइक कर बांग्लादेश को सबक सिखाया जाए। जिस प्रकार आज बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की जा रही है इस प्रकार भारत में अंदर भी बांग्लादेशियों बजरंग दल चेतावनी देता है, तराना नगर पर जिहादी बांग्लादेशी मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन किया गया।जिसमें प्रांत प्रवर्तन प्रमुख सत्यनारायण शर्मा विभाग मंत्री विष्णु पाटीदार जिला संयोजक जीवन गुर्जर जिला सह मंत्री बनेसिंह मालवीय एवं तराना के सभी बजरंगी प्रखंड खंड एवं ग्राम समिति के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।