BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 1:46 pm
BIG NEWS : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एमपी को दी बड़ी सौगात, 2 लाख करोड़ निवेश परियोजना का किया शिलान्यास-लोकार्पण, विधानसभा स्पीकर-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सिंधिया ने कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी हैं। उन्होंने दो लाख करोड़ निवेश परियोजना का शिलान्यास और लोकार्पण किया। अमित शाह ने ग्वालियर में व्यापार मेले का शुभारंभ किया। यह ग्वालियर व्यापार मेला 1905 से संचालित किया जा रहा है। इसके साथ ही अटल म्यूजियम के उन्नयन का लोकार्पण हुआ। इस दौरान विधानसभा स्पीकर ने कहा कि एमपी ग्रोथ समिट से रोजगार के नए असवर बढ़ेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आज के दिन को एमपी के लिए स्वर्णिम बताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उद्योगपतियों का आभार जताया हैं।


डच् ग्रोथ समिट से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे- विधानसभा अध्यक्ष
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्य प्रदेश दौरे पर हैं। उन्होंने ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ और अटल म्यूजियम के उन्नयन का लोकार्पण किया। इस दौरान एमपी विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि आज अटल जी का जन्मदिन है। इस खास मौके पर अमित शाह जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, केंद्रीय मंत्री सिंधिया मौजूद है। एमपी ग्रोथ समिट से रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- एमपी के लिए स्वर्णिम दिन
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के लिए स्वर्णिम दिन है। इतिहास में ये दिन हमेशा याद रखा जाएगा। एमपी ग्रोथ समिट 2025 का आयोजन अटल जी के जन्म जयंती पर हो रहा है। आज ग्वालियर की पावन भूमि से अटल जी के संकल्पों को हम सभी लेते है। अटल जी का एक-एक वाक्य जीवन का आधार बनेगा।


केंद्रीय मंत्री- ये उत्तरदायित्व का दिवस
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मेरे लिए ये एक औपचारिकता का दिवस नहीं है। ये उत्तरदायित्व का दिवस है। ग्वालियर के सपूत राष्ट्र के भारत रत्न अटल जी का जन्मदिन है। आज का दिवस ग्वालियर की धरा से इतिहास के पन्नो में अंकित करने का काम एमपी ग्रोथ समिट के जरिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दो साल में ही किया है। लोकतंत्र के लिए सुशासन जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह डच् ग्रोथ समिट उसी सुशासन का उदाहरण है।


सिंधिया ने उद्योगपतियों का जताया आभार
सिंधिया ने आगे कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की वजह से कानून भारत मे मजबूत हुआ। 370 खत्म किया, नक्सवाद खत्म,आतंकवाद खत्म करते हुए नए भारत का निर्माण किया है। आज हम अटल जी को याद सिर्फ प्रधानमंत्री के लिए नही बल्कि युगद्रष्टा के रूप में करते है। मेरे लिए आज भावनात्मक सम्बंध का दिन है, मेरी तीन पीढ़ी उनसे जुड़ी रही है। मेरी आजी अम्मा राजमाता ने अटल जी के साथ काम किया। अटल जी की सोच में राजनीति पद पाने का साधन नही बल्कि जनता की सेवा का साधन था। आज डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में डच् ग्रोथ समिट ने नया अध्याय लिखा। मंच से उद्योगपतियों को भी इसके लिये धन्यवाद करते है, क्योंकि उन्होंने एमपी में निवेश पर भरोसा जताया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE