BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 2:02 pm
KHABAR : मातृत्व एवं शिशु सुरक्षा प्रकल्प के अंतर्गत महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी ने निःशुल्क बेबीकीट वितरित, रतलाम-नीमच जोन की चेयरपर्सन ने कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। महावीर इंटरनेशनल समस्त प्राणियों के प्रति सेवा भावना से कार्य करता है। सेवा के प्रकल्प को साकार करने हेतु महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी लगातार प्रयास कर रही है। इसी श्रृंखला में महावीर इंटरनेशनल अपेक्स द्वारा उपलब्ध कराए गए 50 हाइजैनिक बेबीकीट नवजात शिशुओ के लिए निःशुल्क वितरित किए गए। 


रतलाम-नीमच जोन की चेयरपर्सन रेखाअनुराग जैन ने बताया कि बेबीकीट वितरित करना महावीर इंटरनेशनल का स्थायी सेवा प्रकल्प है। हम समय-समय पर बेबीकीट वितरित करते रहते है। ये बेबीकीट पूरी तरह हाइजैनिक है और शिशुओ को संक्रमण से बचाने के लिए  उपयोगी है। बेबीकीट वितरित करने का उद्देश्य शिशुओ के स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देना है। यह कार्यक्रम विशेष रूप से उन परिवारों के लिए हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर है। नवजात शिशुओ की माताओं से बातचीत करके उन्हें समझाइश दी कि वे भी स्वच्छ रहे और बच्चों की स्वच्छता का भी ख्याल रखे क्योकि बच्चें बहुत जल्द संक्रमण की चपेट में आ जाते है।महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी अध्यक्ष रज़िया अहमद ने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होनें बताया कि इस संस्था से कोई भी व्यक्ति जुड़कर सेवा कार्य कर सकता हैं। यह संस्था जाति-धर्म से ऊपर सेवा को प्राथमिकता देती है।


डॉ अनु यादव ने महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी द्वारा किए जाने वाले सेवा कार्याे की सराहना की और कहा कि आप लोगों को यूं ही सहयोग देते रहे। आज का कार्यक्रम डॉ अनु यादव, को ऑप्टेन मेंबर मनोहरलाल बंब और रतलाम-नीमच जोन चेयरपर्सन रेखाअनुराग जैन, डिप्टी डायरेक्टर वुमन्स एम्पायर आशा सांभर,जोन सेक्रेट्री संतरा विरवाल के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष प्रदीप धाकड़, महावीर इंटरनेशनल प्रियदर्शिनी अध्यक्ष रज़िया अहमद,सचिव संगीता भामावत, उपाध्यक्ष माया विरवाल, महावीर इंटरनेशनल सचिव जितेन्द्र सकलेचा,कोषाध्यक्ष श्रीपाल मारु, पंकज मारु आदि ने उपस्थित होकर अपनी सहभागिता निभाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE