BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 2:23 pm
KHABAR : एबी रोड का नाम किया जाएगा अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग, एमआईसी की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, अब प्रदेश व भारत सरकार को लिखेंगे पत्र, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। एबी रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने के प्रस्ताव को एमआईसी की बैठक में पारित किया गया। गुरुवार को कुछ ही देर के लिए एमआईसी की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्व सम्मति से ये निर्णय लिया गया। अब इंदौर नगर निगम मध्यप्रदेश सरकार और भारत सरकार को आगर-बांबे रोड का नाम अटल बिहारी वाजपेयी मार्ग करने के लिए पत्र लिखेगा।

गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में कुछ ही देर के लिए एमआईसी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव, एमआईसी मेंबरों सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि भारत रत्न, देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की आज 101वीं जयंती है।

जन्म जयंती पर आज इंदौर नगर निगम ने उनके कई सारे ऐतिहासिक कामों (भारत की चारों दिशाओं को जोड़ने वाली सड़कें, शहरों से गांवों को जोड़ने और गांवों को पंचायत कार्यालय से जोड़ने) को ध्यान में रखते हुए एबी रोड का नाम बदलने का निर्णय लिया गया। यह नामकरण शहर के अंदर से निकले रोड का रहेगा। इसी पर बीआरटीएस भी बना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE