BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 4:45 pm
KHABAR : सहकारिता मंत्री के बयान पर कमलनाथ का पलटवार, फर्जी किसान कर्जमाफी बताने पर पूर्व सीएम ने 27 लाख किसानों के आंकडे़ शेयर किए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। एमपी के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने बुधवार को भोपाल में सहकारी बैंकों की खराब आर्थिक स्थिति को लेकर पूछे गए सवाल पर कमलनाथ सरकार की किसान कर्जमाफी को जिम्मेदार बताया था।

सारंग ने कहा था- 15 महीने की कांग्रेस सरकार में किसानों के ऋण माफी की फर्जी योजना लागू की गई। उसने सीधा प्रभाव हमारी पैक्स और बैंक पर डाला। उससे हमारी व्यवस्थाएं खराब हुई हैं, लेकिन ये डॉ. मोहन यादव की सरकार है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि अगले दो वर्षों में हम संपूर्ण बैंकों को सुचारू कर देंगे।


कमलनाथ ने आंकडे़ जारी कर किया पलटवार
सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग के बयान पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कर्जमाफी के जिलेवार आंकड़े शेयर करते हुए पलटवार किया। कमलनाथ ने एक्स पर लिखा- किसानों के साथ रात-दिन धोखा करने वाली भाजपा सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने मेरी सरकार के दौरान हुई किसान कर्ज माफी को लेकर सरासर झूठ बोला है। इस झूठ के लिए उन्हें मध्य प्रदेश की जनता और किसान भाइयों से माफी मांगनी चाहिए।


मैंने शपथ लेते ही किसानों की कर्जमाफी की
कमलनाथ ने आगे लिखा सच्चाई यह है कि कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री की शपथ लेते ही मैंने सबसे पहला काम किसानों की कर्जमाफी का किया था। कांग्रेस सरकार ने दो चरणों में 26, 95, 381 (लगभग 27 लाख) किसानों का 11,646.96 करोड़ रुपया का कर्ज माफ किया। किस जिले में कितने किसानों का कितना कर्ज माफ किया गया, इसकी सूची है।


बीजेपी सरकार नहीं गिराती तो बाकी किसानों का कर्ज माफ हो जाता
पूर्व सीएम ने लिखा- अगर भारतीय जनता पार्टी छलपूर्वक कांग्रेस की सरकार गिराकर अपनी सरकार नहीं बनाती तो प्रदेश के बाकी किसानों का कर्ज भी माफ कर दिया जाता। बेहतर होगा झूठ और फरेब से प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के बजाय भाजपा किसानों से किए गए वे वादे निभाए जो उसने चुनाव के समय किए थे।


झूठे दावों के बजाय किसानों के कल्याण पर ध्यान दे सरकार
कमलनाथ ने आगे लिखा- गेहूं और धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य का जो वादा भाजपा ने किया था, उसे आज तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश के किसानों की आमदनी घटती जा रही है। रबी हो या खरीफ दोनों सीजन में प्रदेश का किसान खाद के लिए बुरी तरह परेशान है। बेहतर होगा कि झूठे दावे करने की बजाय भाजपा सरकार किसानों के कल्याण पर ध्यान दे और अगर वाकई कर्जमाफी के प्रति उसकी कोई संवेदनशीलता है तो प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज तत्काल माफ करे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE