BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 4:48 pm
NEWS : जनकल्याणकारी योजनाओ का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाईल वेन के माध्यम से क्षेत्र में प्रचार प्रसार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर उल्लेखनीय कार्याे व जनकल्याणकारी योजनाओ का सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा एलईडी मोबाईल वेन के माध्यम से क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस क्रम में बुधवार को सांयकाल विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के शहरी क्षेत्र त्रिपोलिया चौराहा, गांधी नगर वि़द्या निकेतन विद्यालय के पास, चामटीखेड़ा व करणी माता का खेड़ा के विभिन्न वार्डाे में विकास रथ के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओ व आमजन को सम्बोधित करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान की भजनलाल सरकार ने गत दो वर्षाे में प्रदेश की जनता के हीत में अनेक जनकल्याण के कार्य किए है। जनता से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान किया जा रहा हे। युवाओ को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे है। इन दो वर्षाे में समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में विकास के अनेक कार्य सम्पादित किए गए है। विधानसभा क्षेत्र के शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में विकास के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है।


इस अवसर पर अपने सम्बोधन में भाजपा के चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी विमल अग्रवाल ने कहा की भाजपा नेतृत्व वाली भजनलाल शर्मा सरकार ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगारन्मुख कार्यक्रम, गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है।


इस अवसर पर सागर सोनी, अनिल ईनाणी, शेलेन्द्र झंवर, एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, रेणु मिश्रा, विमला गट्यानी, रेखा शक्तावत, पार्वती राजोरा, शिवप्रकाश गट्यानी, विनित तिवारी, गोपाल शर्मा, प्रदीप बोहरा, अशोक पालीवाल, राजकुमार तोलम्बिया, पुनीत शुक्ला, दिपक राजोरा, पिंटु मीणा, राहुल डीरा, कुलदीप शर्मा, पिनु मेनारिया, नंदलाल रेगर, सीपी टेलर, राजु नाथ, ओमप्रकाश लोठ, कालुलाल सुथार, बद्रीलाल शर्मा, कृष्णा समदानी, मीरा पोखरना, संतोष सोनी, पुजा राजोरा, रजनी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE