BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 4:52 pm
NEWS : 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की प्रभावशाली सहभागिता, अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-17 बालिका वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन बीआईटी मेसरा, रांची में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने भी सशक्त सहभागिता की। स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप-प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के मार्गदर्शन में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की अंडर-14 बालिका फुटबॉल टीम की चयन के बाद नौ प्रतिभाशाली कैडेट्स ने विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। टीम ने प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।


विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी बाबू लाल शिवरान ने बताया कि इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के 39 राज्यों एवं विभिन्न इकाइयों से कुल 1,166 खिलाड़ियों तथा 155 कोच एवं टीम मैनेजरों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ। 


स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया ने कहा कि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की यह सहभागिता विद्यालय की खेलों के प्रति प्रतिबद्धता, बालिका सशक्तिकरण तथा कैडेट्स के सर्वांगीण विकास को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी से खिलाड़ियों को न केवल मूल्यवान प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव प्राप्त हुआ, बल्कि आत्मविश्वास, टीम भावना एवं नेतृत्व कौशल भी सुदृढ़ हुआ। सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं मार्गदर्शकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE