पोलायकला। श्रद्धा और आस्था मन में लिए हुए 15 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा के लिए निकले महाराष्ट्र के मालेगांव चांदवास के पास के श्रद्धालु पोलायकला पहुंचे जहां पर श्रीराम मांगलिक भवन पर बाबा रामदेव भागवत सेवा समिति के सदस्य महेश नेरावाले परमानेंट टेलर रामचरण पहलवान गौरीशंकर सहित नागरिकों के द्वारा उनका स्वागत किया गया इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा की धर्म के साथ आस्था मनुष्य के अंदर होना चाहिए परमात्मा सहज ही प्राप्त हो जाएंगे हमारे द्वारा 15 दिवसीय नर्मदा परिक्रमा यात्रा ओंकारेश्वर से प्रारंभ की गई थी। जो सोमवार को ओकेश्वर पहुंचकर नर्मदा मे स्नान कर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के पश्चात समापन की जाएगी आज आपके द्वारा जो हमें सम्मान दिया गया उससे पूरे नर्मदा परिक्रमा वासी कभी नहीं भूल पाएंगे आप लोगों ने निस्वार्थ श्रद्धा भाव से हमें भोजन के साथ रहने की व्यवस्था कि इसके लिए हम लोग आपके आभारी रहेंगे आज भी भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रेम के साथ वही श्रद्धा और आस्था देखने को मिलती है यही हमारे देश भारत की सच्ची धर्म सनातन की संस्कृति परंपरा है जिसे आज भी आप जैसे लोगों के द्वारा निर्वहन की जाती है इस अवसर पर कई नागरिक उपस्थित थे।