BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<     KHABAR : ईमानदारी की मिसाल, बैंक से मिले अतिरिक्त 1.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     शिवपुरी जनसुनवाई में पहुंचा किन्नर विवाद,.. <<     शाजापुर के नूरमंडी में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     KHABAR : नए शिक्षा सत्र के पहले दिन ही हड़लायकला और.. <<     BIG NEWS : पहले समझौता, फिर साजिश, खेत में बुलाकर कर.. <<     KHABAR : रेलवे चेकिंग स्टाफ की सतर्कता से यात्री.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री.. <<     BIG NEWS : शामगढ़ की रेलवे कॉलोनी और कर्मचारी का.. <<     KHABAR : मोहर्रम पर्व को लेकर मनासा थाना परिसर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आगामी त्योहारों को लेकर सरवानिया में.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 6:34 pm
KHABAR : आंबा में वन विभाग ने किय अनुभूति शिविर का आयोजन, वन एवं वन्‍य जीव संरक्षण के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सामान्य वनमंडल नीमच के परिक्षेत्र रतनगढ़ में द्वितीय अनुभूति शिविर बुधवार को  सबरेंज ताल की बीट आंबा के कक्ष क्रमांक 209 में आयोजित किया गया।

अनुभूति शिविर में सिंगोली के प्राचार्य राजेन्द्र जोशी एवं राजेन्द्र कुमार प्रजापत, एवं 126 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अनुभूति मास्टर ट्रेनर बापूलाल दायणा (वनपाल), सदाशिव धाकड (वनरक्षक), मो. सगीर मंसूरी, (वनरक्षक), ने अनुभूति वर्ष 2025-26 की थीम हम पृथ्वी के दूत के बारे में जानकारी दी और वन एवं वन्यप्राणी सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया ।विद्यार्थियों को किट (अनुभूति पुस्तिका, केप, पेन, पेंसील) वितरित की गई। अनुभूति प्रकृति पथ भ्रमण एवं जंगल सचित्र के दौरान विभिन्न वृक्षों की पहचान, वन्य जीव साक्षों की पहचान, जडमृदा तंत्र, नदियों का महत्व, पक्षी दर्शन आदि विषयों पर जानकारी दी।। मिशन लाइफ के तहत पर्यावरण के संरक्षण शिविर अंतर्गत खाद जल जंगल की पुकार, एवं कर्तव्य के महत्व को पूरा करने के लिए सरल तरीकों से बच्चों को समझाया । प्रकृति संरक्षण बचाव खेल-खेल में बिना सिले कपडे का झोला बनाने का प्रशिक्षण दिया तथा प्‍लास्‍टीक  का उपयोग नहीं करने के संबंध में जागरूक किया। क्विज प्रतियोगिता एवं गीत गायन किया गया। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मैं भी बाघ, हम हैं बदलाब, हम हैं धरती के दूत थीम पर बाघ नृत्य करवाया गया।और विद्यार्थियों का अनुभूति की शपथ दिलाई।

शिविर में विक्रम सोनी गोपाल जी धाकड सांसद प्रतिनिधि उंकारलाल धाकड, पारस जैन,  कारूलाल गुर्जर मन्दिर समिति अध्यक्ष बसदेवी माता जी, कमलेश कुमावत सरपंच अंबा, रमेश मेवंशी पूर्व सरपंच परलई,  प्रेमशंकर पटेल तहसीलदार सिंगोली, बालकृष्ण मकवाना, उपवनमंडलाधिकारी नीमच दशरथ अखण्ड, वनपरिक्षेत्र अधिकारी रतनगढ़ पीएल गेहलोत, वनपरिक्षेत्र अधिकारी जावद विपूल प्रभात करोरिया, परिक्षेत्र सहायक ताल बापूलाल दायणा वनपाल, परिक्षेत्र सहायक उमर तरूण बोरीवाल सहित वन विभाग का अमला  उपस्थित था ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE