सीहोर। जिले के आष्टा में 21 दिसंबर को करणी सेना के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले के मामले में लोगों में आक्रोश है। करणी सेना ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने पर 28 दिसंबर को धरना-प्रदर्शन और एसडीएम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। इसमें प्रदेशभर से करणी सेना की टीमें और प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे। वह आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग कर रहे है।
कार्रवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन का अल्टीमेटम
करणी सेना ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है। सदस्यों ने कहा कि अगर 28 दिसंबर तक आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो पूरे प्रदेश से करणी सेना के सदस्य और प्रदेश अध्यक्ष इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। अगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, तो इसके लिए पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।