चित्तौड़गढ़। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 26 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय चित्तौड़गढ़ दौरे पर आ रहे हैं। बिरला 26 दिसंबर को दिल्ली से एयर इंडिया के विमान से दोपहर 14ः10 बजे रवाना होकर अपराहन 15ः15 बजे पर उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष उदयपुर एयरपोर्ट से अपराहन 15.20 बजे उदयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर साय 16ः00 बजे सांवरिया सेठ मंदिर पहुंचेंगे। बिरला सायं 16ः10 बजे सांवरिया सेठ मंदिर के दर्शन करने के पश्चात मंदिर से रवाना होकर सायं 16ः50 पर सर्किट हाउस चित्तौड़ पहुंचेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष इसी दिन सायं 17ः30 बजे चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर स्थित शहीद मेजर नटवर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के परिसर में 23 दिसम्बर से चल रहे राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव में भाग लेंगे। बिरला इसी दिन सायं 18ः15 बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित एक अन्य स्थानीय कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। लोकसभा अध्यक्ष इसी दिन सायं 19.30 बजे चित्तौड़गढ़ से सड़क मार्ग से रवाना होकर रात 22ः00 बजे कोटा पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।