BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 6:53 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में बनेगा सामूहिक घूमर का रिकॉर्ड, पारंपरिक लोकनृत्य घूमर का भव्य एवं विराट आयोजन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़। सांसद सीपी जोशी की पहल पर सांस्कृतिक उत्थान के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने वाले सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ में राजस्थान की गौरवशाली लोकसंस्कृति का अद्भुत और ऐतिहासिक दृश्य साकार होने जा रहा है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि इस अवसर पर पारंपरिक लोकनृत्य घूमर का भव्य एवं विराट आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं एक साथ सामूहिक घूमर नृत्य प्रस्तुत करेंगी। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थानी अस्मिता, नारी शक्ति और परंपरा का उत्सव है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में 11 हजार महिलाओं द्वारा किए गए ऐतिहासिक घूमर का रिकार्ड है। अब सांसद खेल महोत्सव के तहत प्रस्तावित यह भव्य आयोजन उस रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ने की क्षमता रखता है, जिससे चित्तौड़गढ़ एक बार फिर विश्व पटल पर अपनी सांस्कृतिक पहचान दर्ज कराएगा। इस ऐतिहासिक पहल के सूत्रधार एवं आयोजक चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने खेलों के साथ-साथ लोक संस्कृति को भी समान महत्व देकर यह सिद्ध कर दिया है कि विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण से भी जुड़ा है। सांसद जोशी के नेतृत्व में सांसद खेल महोत्सव आज खेल, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त मंच बन चुका है। सांसद सीपी जोशी द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों से चित्तौड़गढ़ न केवल खेलों की नगरी बन रहा है, बल्कि लोककला और लोकनृत्य की राजधानी के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण होगा। चित्तौड़गढ़ की धरती पर होने जा रहा यह विराट घूमर आयोजन निश्चित रूप से इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE