नीमच। वार्ड क्रमांक 7 स्थित इंदिरा नगर में लंबे समय से चली आ रही सड़क मरम्मत की मांग को ध्यान में रखते हुए पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल की पहल पर नगर पालिका द्वारा पैचवर्क का कार्य प्रारंभ कराया गया। इसके अंतर्गत न्यू इंदिरा नगर क्षेत्र की दो सड़कों पर पैचवर्क किया गया है।
सड़क मरम्मत कार्य प्रारंभ होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। वार्डवासियों ने बताया कि पार्षद पोरवाल की कार्यप्रणाली से क्षेत्र की जनता अत्यंत संतुष्ट है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी समस्या या कार्य की जानकारी दी जाती है, पार्षद उसे गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान की दिशा में कार्य करती हैं, जो सराहनीय है।
इस अवसर पर पार्षद सुमित्रा पोरवाल ने बताया कि वार्ड में जहां-जहां पैचवर्क अधूरा रह गया है, उसे भी शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।