BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 7:26 pm
KHABAR : जिले में शतप्रतिशत बच्‍चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिये लगेगा शिविर, दिसंबर माह की इन तारीखों को होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। केन्‍द्र व राज्‍य शासन के निर्देशानुसार  0 से 5 वर्ष तक के बच्‍चे तथा सभी गर्भवती महि‍लाओं का शतप्रतिशत टीकारकरण किया जाना है। कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा के निर्देशन में शुक्रवार 26 दिसंबर एवं 27 दिसंबर को जिले के सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में अतिरिक्‍त टीकाकरण शिविर आयोजित किये जा रहें है। उपखण्‍ड मनासा क्षेत्र में 12, जावद  क्षेत्र में 9और नीमच शहरी क्षेत्र में 8 स्‍थानों पर विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किये जा रहे है ।

मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी डॅा आर.के. खद्ययोत ने बताया कि, आज  26 दिसंबर को मनासा के वार्ड नंबर 2 व 4, रामपुरा के वार्ड नंबर 1व 7, कुकडेश्‍वर के वार्ड नंबर 2 और 3  के आंगनवाडी केन्‍द्र भवन में विशेष टीकाकरण शिविर आयेाजित किये जा रहें है। इसी तरह आज 26 दिसंबर को ही जावद के वार्ड नंबर 1, 4 रतनगढ के वार्ड नंबर 1, सिंगोली के वार्ड नंबर 3,  नीमच शहर के वार्ड नंबर 2, आंगनवाडी केन्‍द्र भवन तथा जिला अस्‍पताल नीमच, वार्ड नंबर 6 किदवईगंज खारीकुआ में अतिरिक्‍त टीकाकरण्‍ शिविर आयेाजित किये जा रहे है ।

जिलें में इस विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 27 दिसंबर को मनासा शहर में वार्ड नंबर 3व 5 की आंगनवाडी, रामपुरा के वार्ड नंबर 2व 3 के, आंगनवाडीकेन्‍द्र, कुकडेश्‍वर  के वार्ड नंबर 8 व 13 के आंगनवाडीकेन्‍द्र, जावद के वार्ड नंबर 6 व 9 एवं रतनगढ के वार्ड नंबर 4 के आंगनवाडीकेन्‍द्र क्रमांक 1, सिंगोली के वार्ड नंबर 11, नीमच शहर के वार्ड क्रमांक 4, 8 के आंगनवाडीकेन्‍द्र, वार्ड नंबर 9 गाडोलिया बस्‍ती संजीवनी क्लिनिक एवं वार्ड नंबर 11, लालकुआ बघाना में विशेष टीकाकरण शिविर आयोजित किये जा रहें है ।  

कलेक्‍टर हिमांशु चन्‍द्रा  ने सभी संबंधित एसडीएम, परियोजना अधिकारी शहरी विकास, सभी सीएमओ, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास तथा सभी सीडीपीओं को निर्देशित किया है कि, वे उक्‍त विशेष टीकाकरण शिविरों के सफल आयोजन में स्‍वास्‍थ्य विभाग की टीम को आवश्‍यक सहयोग प्रदान करें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE