BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2025, 7:48 pm
KHABAR : खेल महोत्सव ने रचा नया कीर्तिमान, बालिकाओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी, सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा- महोत्सव से गांव-गांव में जागृत हुई खेल भावना, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जिले के समस्त स्कूलों, संकुलों एवं विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित खेल गतिविधियों का समापन समारोह आज उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच से जनप्रतिनिधियों द्वारा मध्यप्रदेश संदेश पुस्तक का विमोचन किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों ने पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से देश प्रदेश की उपलब्धियों एवं सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त होती है। समापन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव उद्बोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसे उपस्थितजनों ने देखा एवं सुना। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, राजेश दीक्षित, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से गांव-गांव में खेल की भावना जागृत हुई है। वर्ष 2023 में आयोजित महोत्सव की तुलना में वर्ष 2025 में आयोजित गतिविधियों ने नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों की व्यापक सहभागिता रही, बालिकाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिले के कई खिलाड़ी देश-विदेश में खेलकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सप्ताह में एक-दो दिन नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के पश्चात खिलाड़ियों, खेल शिक्षकों, कोच एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE