खनियांधाना। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आज़ाद समाज पार्टी (कां.) के तत्वावधान में खनियांधाना के नया बस स्टैंड पर श्मनुस्मृति दहन दिवसश् के अवसर पर विशाल बहुजन भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने सार्वजनिक रूप से मनुस्मृति का दहन करते हुए जनता को वोट की ताकत समझाई उन्होंने कहा कि यह वोट आपके बच्चों को मुफ्त शिक्षा और परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिला सकता है उन्होंने आह्वान किया कि अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर श्केतलीश् के निशान पर शक्ति प्रदर्शन करें।
वहीं मुख्य वक्ता दामोदर यादव ने 2028 में अपना विधायक बनाने का लक्ष्य रखते हुए नारी सम्मान की रक्षा का संकल्प दोहराया। आयोजन में पूर्व विधायक आर.डी. प्रजापति सहित कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक पदाधिकारी मौजूद रहे हजारों की भीड़ और कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा सुरक्षा के मद्देनजर वज्र वाहन के साथ डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार सहित आला अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।