मंदसौर। नई आबादी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जावरा-नीमच हाईवे रोड स्थित रजवाड़ी ढाबे के सामने से आरोपी दिलीप पिता भगवानदास बैरागी, निवासी शेरगढ़ थाना सीतामऊ को पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से कुल 22.230 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 8.00 बजे की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध शराब कहां से लाई गई थी और कहां सप्लाई की जानी थी।