देवास। जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि ’’राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई देवास सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग देवास अनिता पाराशर, सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग देवास आनंद दुबे, विक्रम सिंह चौधरी, घनश्याम पंडित, रजनीस कुमार गोयल, प्रशांत मिश्रा, नरेन्द्र पंवार, श्याम दुबे, सुरेन्द्र ठाकुर, कैलास वास्केल एवं हीमाली सोनपाटनी, भान सिंह राय, धर्मेन्द्र वर्मा, अभिषेक मौर, चेतन वर्मा, आईटीआई के अधिकारी/कर्मचारी, छात्र/छात्राऐं एवं उपभोक्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम में विक्रम सिंह चौधरी द्वारा उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई। नरेन्द्र पंवार द्वारा संचार सारथी एप के संबंध में जानकारी दी गई। बीएस राय द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 के नवीन प्रावधानों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता के संबंध में उपभोक्ताओं एवं छात्र/छात्राओं को उपभोक्ता संरक्षण के अधिकारों से अवगत कराया गया। श्याम दुबे द्वारा दुकानदारों द्वारा नापतौल में की जाने वाली गडबडियों के संबंध में अवगत कराया गया। प्रशांत मिश्रा द्वारा पीएनजी/सीएनजी के उपयोग एवं सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई एवं सुविधायुक्त स्वच्छ ईंधन के संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक और प्रोत्साहित किया गया।