देवास। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग देवास ने बताया कि ‘'अन्तर्जातीय प्रोत्साहन योजना’' अंतर्गत वर्ष 2025 में 46 दम्पतियों को 92 लाख रूपये स्वीकृत कर 13 दम्पत्तियों के खातों में 26 लाख रूपये का भुगतान किया गया है। राशि का भुगतान दम्पत्तियों के संयुक्त खाते में बैंको के माध्यम से सीधे प्रदाय की गई है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा समाज में जागरूकता के लिये मध्य प्रदेश का निवासी होने पर अन्तर्जातीय प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 02 लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान किया गया है। ‘'अन्तर्जातीय प्रोत्साहन योजना’' सामाजिक सद्भाव बढ़ाने और जातिगत भेदभाव मिटाने के लिए सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत अंतर्जातीय विवाह करने वाले जोड़ों को 02 लाख रूपये की वित्तीय सहायता और प्रशंसा पत्र प्रदान किए जाते हैं, जिससे उन्हें नया जीवन शुरू करने और सामाजिक परिवर्तन लाने में मदद मिले। इसके लिए विवाह का पंजीकरण और शर्तें पूरी करना अनिवार्य होता है।