जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा की हुई बैठक में 18 जनवरी को राजधानी भोपाल में विशाल महासम्मेलन का ऐलान किया गया है। बैठक में समाज की प्रमुख मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई है।
बैठक के अहम मुद्दे
जनसंख्या अनुपात में आरक्षण, ओबीसी को (52 प्रतिशत) के अनुसार आरक्षण दिया जाए।
आईएएस संतोष वर्मा के साथ न्याय, उनके खिलाफ सभी कार्यवाहियां तुरंत वापस ली जाएं
बैकलॉग पदों की पूर्ति,सभी रिक्त पदों को एक महीने में भरें और पहले बैकलॉग को प्राथमिकता दें
होल्ड पदों का अनहोल्ड,ओबीसी के 13 प्रतिशत होल्ड पदों को तत्काल जारी किया जाए
निजी क्षेत्र में आरक्षण,निजी क्षेत्र में भी ओबीसी आरक्षण लागू हो
सभी मांगों को लेकर 18 जनवरी 2026 को भोपाल में ओबीसी, एसटी, एससी का महाधिवेशन होगा। महासम्मेलन में ओबीसी, एसटी, एससी के साथ सामाजिक संगठनों एवं युवाओं को शामिल होने की अपील की है।