BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 1:27 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले की अफजलपुर थाना पुलिस और एनडीपीएस एक्ट का मामला, जब फरार हुआ आरोपी तो उड़े अधिकारियों के होश, फिर जैसे ही लगी पुख्ता भनक, हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब रहेगा सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। पुलिस थाना अफजलपुर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में बीते 5 वर्षों से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोदकुमार मीना के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (मंदसौर ग्रामीण) कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी अफजलपुर उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश के कुशल नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 27 अगस्त 2021 को थाना अफजलपुर पर पदस्थ उनि धर्मेश यादव एवं पुलिस बल द्वारा डिगांव माली क्षेत्र में एक ट्राला (पंजीयन क्रमांक RJ-31-GA-6887) की जांच की गई। ट्राले में कास्टिक सोडा के 446 कट्टों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 42 कट्टों में कुल 8 क्विंटल 25 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। इस दौरान आरोपी बंशी बावरी एवं विक्रम बावरी निवासी ख्योवाली, हरियाणा को मौके पर गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में थाना अफजलपुर पर अपराध क्रमांक 286/2021 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपियों ने बताया कि उक्त अवैध मादक पदार्थ छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह पिता अजीत सिंह जाट सिख, निवासी ग्राम सादेवाला, थाना रानिया, जिला सिरसा (हरियाणा) के कहने पर उपलब्ध कराया गया था। इसके बाद आरोपी छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह को प्रकरण में नामजद किया गया, जो लगातार फरार चल रहा था।

दिनांक 23 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा फरार आरोपी छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से पूछताछ कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोतों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी-
छिन्दा उर्फ सुरेन्द्र सिंह पिता अजीत सिंह जाट, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम सादेवाला, थाना रानिया, जिला सिरसा (हरियाणा)

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अफजलपुर उनि शैलेन्द्र सिंह कनेश, उनि राजाराम वर्मा, सउनि विजेन्द्र सिंह, प्रआर 441 राकेश सोलंकी, आर. 789 मनीष जाट, आर. 810 पंकेश कुमावत, आर. 834 अरुण शर्मा, आर. 702 विजय सिंह एवं मंदसौर साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE