सोनकच्छ। भौरासा नगर भाजपा द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व. अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्मदिन जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम बाबा भंवरनाथ मंडल अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्रीय विधायक डॉ. राजेश सोनकर मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। विधायक डॉ. सोनकर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई जी ने देश के विकास, किसान कल्याण और नदी से नदी जोड़ो योजना जैसी दूरदर्शी पहल से राष्ट्र को मजबूती दी।
इस दौरान नगर में प्रेस क्लब भवन निर्माण तथा टंकी चौराहा पर अटल जी एवं स्व. जेठमल पालीवाल की प्रतिमा स्थापना की मांग रखी गई, जिसे विधायक ने शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप मंत्री ने किया और आभार मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि अनिल चावड़ा ने माना।