नीमच। शासन-प्रशासन द्वारा 4 नवंबर 2025 से देशभर में चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत नीमच शहर के वार्ड क्रमांक 15, भाग संख्या 76 में प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। यह कार्यक्रम केंद्र क्रमांक 76, पशु चिकित्सालय नीमच में आयोजित हुआ।
एसआईआर अभियान के दौरान वार्ड के बीएलओ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर नागरिकों को एसआईआर की जानकारी दी गई तथा सभी पात्र मतदाताओं के फार्म भरवाए गए। इस कार्य में शासकीय कर्मचारियों के साथ-साथ सामाजिक, राजनीतिक संगठनों एवं आम नागरिकों का भी सहयोग रहा।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के अवसर पर वार्डवासियों, समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में वार्ड क्रमांक 15 के बीएलओ राहुल बामनिया, नगर पालिका कर्मचारी व वार्ड प्रभारी विकास सरसवाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा नागदा, ज्योति जाटव सहित भाजपा समर्थक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल, पूर्व पार्षद विनोद बोरीवाल, पार्षद राकेश सोनकर, दयाल बोरीवाल, दीपु जायसवाल, अमन जायसवाल, रामवीर जायसवाल तथा बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं महिला मातृशक्ति उपस्थित रही।