BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 3:41 pm
KHABAR : भाजपा कार्यालय तपोभूमि में मनाया गया वीर बालक दिवस, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के अदम्य साहस को किया याद, ज्ञानी साजन सिंह ने किया साहबजादों के बलिदान का मार्मिक वर्णन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भाजपा कार्यालय तपोभूमि में आज वीर बालक दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें गुरु गोविंद सिंह जी के साहबजादों, जोरावर सिंह और फतेह सिंह की महान शहादत को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कार्यक्रम ने उपस्थित जनसमूह को दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों के अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और सर्वाेच्च बलिदान की गौरवगाथा से ओत-प्रोत कर दिया।

मुख्य वक्ता ज्ञानी साजन सिंह ने साहबजादों के बलिदान का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि उनका त्याग केवल इतिहास नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए साहस, धर्म और राष्ट्रप्रेम का जीवंत संदेश है।

कार्यक्रम को विधायक दिलीप सिंह परिहार और भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि वीर बालकों का बलिदान भारत की आत्मा में रचा-बसा है और वीर बाल दिवस हमें अपने सांस्कृतिक मूल्यों एवं राष्ट्रधर्म के प्रति जागरूक करता है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, सिक्ख समाज के अध्यक्ष हरभजन सिंह सलूजा, महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित, धन सिंह कैथवास और आशीष सारड़ा मंचासीन रहे। कार्यक्रम में सिक्ख समाजजन, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन निलेश पाटीदार ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE