BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 5:37 pm
BIG NEWS : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनासा के सभागृह में मध्य प्रदेश पेंशनर समाज का तहसील स्तरीय सम्मेलन संपन्न, सुरेश पाटीदार की पुस्तक का किया विमोचन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मनासा के सभागृह में मध्य प्रदेश पेंशनर समाज तहसील शाखा मनासा का 13वां तहसील स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं भगतराम चंदेल द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात संगठन के गत वर्ष दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष डी.पी. दुबे, प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार स्थापक (मुख्यालय जबलपुर) उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में महासचिव आर.सी. मिश्रा (महिदपुर), महासचिव सी.के. बिश्नोई (मंदसौर) एवं प्रांतीय सचिव राधेश्याम टेलर (भानपुरा) मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीमच जिला अध्यक्ष जे.सी. गुजेटिया ने की। इस अवसर पर भानपुरा अध्यक्ष जी.एस. मेहरा एवं संगठन के वरिष्ठ संरक्षक व साहित्यकार डॉ. पूरन सहगल का शाल एवं श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया गया।

स्वागत क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष डी.पी. दुबे द्वारा देवीलाल शर्मा (प्रांतीय सचिव एवं तहसील अध्यक्ष मनासा) तथा सी.के. बिश्नोई (महासचिव मंदसौर) को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर “पेंशनर रत्न” सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुरेश पाटीदार द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन किया गया तथा लेखक का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। साथ ही 75 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 16 आजीवन सदस्यों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया।

तहसील अध्यक्ष एवं प्रांतीय सचिव देवीलाल शर्मा ने स्वागत भाषण में संगठन की वार्षिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश शासन से राज्य पुनर्गठन 2000 की धारा 49(6) को शीघ्र हटाने तथा जुलाई 2025 से लंबित 3 प्रतिशत महंगाई राहत का तत्काल भुगतान करने की मांग रखी।

डॉ. पूरन सहगल ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि पेंशनरों को अपने अधिकारों के लिए अहिंसात्मक आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ सकता है। प्रांतीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार स्थापक ने छठवें वेतनमान के 32 माह के बकाया एरियर का उच्च न्यायालय के आदेशानुसार शीघ्र भुगतान करने की मांग की।

प्रांतीय सचिव राधेश्याम टेलर ने कविता के माध्यम से संगठन की एकता पर बल देते हुए राजधानी भोपाल में आंदोलन की आवश्यकता जताई। जिला अध्यक्ष जे.सी. गुजेटिया ने जिले की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान किया।

प्रांतीय अध्यक्ष डी.पी. दुबे ने कहा कि यदि 30 जनवरी 2026 से पूर्व जुलाई 2025 से देय 3 प्रतिशत महंगाई राहत का भुगतान नहीं किया गया, तो पेंशनर समाज राजधानी भोपाल में धरना-प्रदर्शन व आंदोलन करने को विवश होगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

कार्यक्रम में सदस्यों ने “पेंशनर समाज जिंदाबाद” और “हम सब एक हैं” के नारे लगाए। संचालन रामप्रकाश गेहलोत एवं शंभूलाल भिंयाजा ने किया, जबकि आभार तहसील सचिव हरिनारायण नंदवाना ने व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन पश्चात सभी अतिथियों एवं सदस्यों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE