मंदसौर। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से मंदसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गंभीर अपराधों में संलिप्त पाए गए जिले के 6 थाना क्षेत्रों के 8 शस्त्र (आर्म्स) लाइसेंस धारियों के लाइसेंस निलंबन/निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में गंभीर आपराधिक मामलों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रतिवेदन तैयार कर जिला दंडाधिकारी, मंदसौर को भेजे गए थे, जिन पर शस्त्र लाइसेंस निलंबन अथवा निरस्तीकरण की कार्यवाही प्रस्तावित की गई।
जिन आर्म्स लाइसेंस धारियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है, उनका विवरण इस प्रकार है-
- राधेश्याम जाट, पिता जरे सिंह जाट, निवासी ग्राम नाटाराम, थाना सीतामऊ
- रामसिंह जाट, पिता जरे सिंह जाट, निवासी ग्राम नाटाराम, थाना सीतामऊ
- नरेंद्र सिंह, पिता अर्जुन सिंह, निवासी जोड़मा, थाना गरोठ
- अब्दुल मन्नान खान, पिता अब्दुल जलाल खान, निवासी धुंधड़का, थाना दलौदा
- मंजर अहमद, पिता मोहम्मद रफीक नियागर पटेल, निवासी नीमचौक, मुल्तानपुरा, थाना वायडीनगर
- अनवर खान, पिता जमाल खान, निवासी बाकड़ी फार्म, मंदसौर, थाना कोतवाली
- गोपाल सिंह राजावत, पिता मोहन सिंह, उम्र 45 वर्ष, निवासी अभिनंदन मेन, मंदसौर, थाना कोतवाली
- बाबरू मीणा पटेल, पिता चुन्नीलाल, निवासी संजीत मगरा, थाना नाहरगढ़
मंदसौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को शस्त्र रखने की अनुमति नहीं दी जाएगी। भविष्य में भी इस प्रकार की सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।