BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 6:05 pm
KHABAR : वकीलों की बैठक व्यवस्था को लेकर उत्पन्न विवाद, प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार, हड़ताल हुई समाप्त, पढे़ खबर 

Share On:-

कैलारस। मुरैना तहसील परिसर में वकीलों की बैठक व्यवस्था को लेकर उत्पन्न विवाद का समाधान हो गया है। अभिभाषक संघ द्वारा की जा रही हड़ताल आज समाप्त कर दी गई। प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार किए जाने के बाद वकीलों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की।

समाधान के पश्चात तहसीलदार कैलारस नरेश शर्मा द्वारा अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अशोक सोलंकी का माला पहनाकर स्वागत किया गया। यह स्वागत सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिससे प्रशासन और अधिवक्ताओं के बीच आपसी सहयोग और विश्वास का संदेश गया।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अशोक सोलंकी ने कहा कि वकीलों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनका समाधान निकाला गया है। उन्होंने प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा।

तहसीलदार नरेश शर्मा ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनके सम्मान व सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे किसी भी विषय पर निर्णय लेने से पहले अभिभाषक संघ से चर्चा की जाएगी।

हड़ताल समाप्त होने के बाद तहसील कार्यालय में राजस्व एवं न्यायिक कार्य पुनः सुचारू रूप से प्रारंभ हो गए हैं, जिससे आम नागरिकों को भी राहत मिली है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE