खरगोन। प्रदेश इकाई के आव्हान पर म. प्र. शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले की समस्त ब्लॉक एवं तहसील इकाई एवं जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। दोपहर 12बजे बैठक प्रारम्भ हुई। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप यादव द्वारा अतिथी परिचय दिया गया एवं उनका सम्मान किया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार एवं संभागीय कोषाध्यक्ष सुनिल देशपांडे उपस्थित थे। सुनिल देशपांडे द्वारा बैठक के महत्व एवं उसकी उपयोगिता को प्रामाणिक रूप से बताया गया। जिलाध्यक्ष सुनील भावसार द्वारा जिले की शिक्षकों की समस्याएं एवं उनके समाधान हेतु की जाने वाली कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई।
उपाध्यक्ष रमेश पाटीदार द्वारा संघटन को संकुल स्तर तक संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्ति करना एवं माह जनवरी में प्रत्येक इकाई में कर्तव्य बोध कार्यक्रम आयोजित किये जाने हेतु आव्हान किया गया ओर वर्ष में होने वाले संघ के अन्य कार्यक्रमों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अंत में जिला संघटन मंत्री कड़वाजी पाटीदार द्वारा हमारा विद्यालय हमारा तीर्थ कैसे बने इस पर विस्तृत चर्चा कर प्रत्येक ब्लॉक् इकाई में एक विद्यालय का चयन कर उसे तीर्थ स्वरुप में बनाने हेतु निर्देशित किया गया। संघटन में सूचनाओं के प्रसारण हेतु गट पद्द्ति का निर्माण करना, कार्यक्रम में अनुशासन, विद्यालय में अनुशासन एवं सदस्यता दोगुनी कैसे हो इस सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।