BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 7:14 pm
KHABAR : कार्यवाहक वनपाल के समर्थन में आया वन कर्मचारी संघ, बताया ईमानदार कर्मचारी, कांग्रेस नेताओं पर आदिवासियों से जबरन जमीन करवाने का आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

सिंगरौली। जिले में आज वन विभाग से जुड़ा मामला एक बार फिर गरमा गया, जब वन कर्मचारियों ने रैली निकालकर कार्यवाहक वनपाल सुशील कुमार बुनकर के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। वन कर्मचारी संघ जिला सिंगरौली का कहना है कि सोशल मीडिया पर सुशील बुनकर के खिलाफ झूठे और भ्रामक आरोप फैलाए जा रहे हैं, जिससे उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।


वन कर्मचारी संघ ने साफ शब्दों में कहा है कि सुशील बुनकर एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी हैं, जिन्हें कई बार प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी मिल चुके हैं। वन कर्मचारी संघ ने मांग की है कि बिना निष्पक्ष जांच के उनके खिलाफ कोई भी कार्रवाई न की जाए और झूठे आरोप लगाने वालों पर तत्काल कठोर कार्रवाई हो। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दबाजी में कोई कार्रवाई की गई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। 


इस दौरान वन कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर कुछ कांग्रेस पार्टी के नेता आदिवासियों से जंगल की जमीन पर कब्जा करवाने का दबाव बनाते हैं और मना करने पर विवाद की स्थिति पैदा की जाती है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरा मामला लालजी बैगा से कथित मारपीट से जुड़ा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सुशील बुनकर ने चौकी में बैठाकर उनके साथ मारपीट की। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE