BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 26, 2025, 7:22 pm
NEWS : बिना जिला प्रशासन को सूचित किये महिला सशक्तिकरण के नाम से भरे गए हजारों फॉर्म,  प्रशासन अनभिज्ञ, प्रतापगढ़ जिले में सरकारी महकमें में से जुड़े संस्था राजीविका व आँगनवाड़ी, माँ बाड़ी की महिलाओं कार्यकर्ता को जोड़कर ग्रामीणों से भरवा रहे हैं आवेदन फार्म, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिले के अंदर दो फाउंडेशन के पे 2 पे व महिला सशक्तिकरण इंडिया फाउंडेशन जिनका हैड ऑफिस ब्यावर है। प्रतापगढ़ जिले में कोई ऑफिस नहीं है और उनके फाउंडर ने ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 400 महिलाओं को लगाकर महिला सशक्तिकरण के नाम से आवेदन लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को गुमराह किया जा रहा है। व ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार का झांसा देते हुए भोले भाले लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन देकर रकम बनाई जा रही है। प्राप्त जानकारी के द्वारा फाउंडेशन के द्वारा जो रसीद दी जा रही है जो कि ब्यावर ऑफिस के नाम की रसीद दी जा रही हैं जिस पर किसी भी फाउंडर के नाम एवं संपर्क सूत्र नहीं है। जिससे तो यह मुहावरा सार्थक होता है की दूसरे के कंधे पर बंदूक रख कर चलाना, भोली भाली महिलाएं अपने मिलने वाले एवं रिश्तेदारों को भी इस जाल में जाने अंजाने फंसा रही है और अपने रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर रही हैं। सूत्रों के द्वारा जब कई कार्यकर्ताओं से बात की तो सभी अलग अलग तरीके से बाते करने लगे। बालिकाओं के विवाह पर फाउंडेशन की
ओर से प्रोत्साहन राशि 1100 रुपए से लगाकर 1 लाख देने का झांसा देकर प्रत्येक आवेदन पर 550 रुपए लिए जा रहे है और एजेंट को मात्र 50 रुपए प्रोत्साहन राशि का लोभदिया जा रहा है। पे टू पे फाउंडेशन को बंद हुए भी लगभग एक वर्ष होने को है इसने भी राजस्थान के अंदर करोड़ों रुपए इस प्रकार की योजना के तहत आवेदन लेकर ऐंठे हैं। स्वयं इसी तरीके से यह फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण इंडिया रं फाउंडेशन ब्यावर भी कार्य कर रहा है और यह एक निजी फाउंडेशन है जिसमें इसके अध्यक्ष एव फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा शपथ पत्र के अंदर भी कहा गया है कि हम राजनीति पार्टी बना सकते हैं और आगे भी आगामी चुनाव के अंदर अपने कैडिडेट उतार सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE