देवरी खवासा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में शुक्रवार, 26 दिसंबर 2025 को वीर बाल दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत मंदसौर की अध्यक्ष दुर्गा डॉ. विजय पाटीदार रहीं। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर, सचिव दिनेश जोशी, सहायक सचिव कर्मा नागदा एवं बाबूलाल पाटीदार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य प्रीति शर्मा सहित शिक्षकगण जितेंद्र कारपेंटर, ज्ञानसिंह कछावा, जीवनबाला दांगी, राधेश्याम राठौर, सुनील कुमार सोलंकी, योगेश अग्रावत, देवीलाल सूरजमलिया, वीरेंद्र सिंह तंवर, चौनराम जाटव, वीणा द्विवेदी, रवीना पाटीदार सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अतिथियों एवं शिक्षकों ने गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके वीर पुत्रों के महान बलिदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को साहस, नैतिकता, शिक्षा के महत्व और जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना करने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा निबंध लेखन, पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सत्यनारायण सोनी ने किया। वीर बाल दिवस के इस आयोजन ने विद्यार्थियों में देशभक्ति, साहस और संस्कारों की भावना को सशक्त रूप से जागृत किया।