सनावद। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सनावद द्वारा गीता जयंती के पावन अवसर पर नगर में पूर्ण गणवेश में अनुशासित और प्रभावी शौर्य संचलन निकाला गया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवान श्रीराम और बजरंग बली के जयघोष के साथ जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल और वाहे गुरु का खालसा, वाहे गुरु की फतह का गगनभेदी जयघोष किया।
शौर्य संचलन के आरंभ में मुख्य वक्ता विहिप के क्षेत्रीय नैतिक शिक्षा प्रमुख सुनील शर्मा ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए। बजरंग दल से जात-पात के विरुद्ध सक्रिय होने का आव्हान किया और कहा कि यद्यपि भारत में हिंदू बहुसंख्यक हैं। लेकिन जब हिंदू जातियों में बंटता है तो प्रत्येक हिंदू अपल्पसंख्यक हो जाता है। इसलिए जात-पात की बेड़ियों को तोड़ें और एकजुट बनने का मंच से आह्वान किया।
बजरंग दल का शौर्य संचलन गुरुकुल स्कूल के सामने स्थित मैदान से प्रारंभ होकर पंडित कालोनी,जवाहर मार्ग,मोरटक्का चौराहा, बस स्टैंड, मोरटक्का चौराहा, खरगोन रोड़ होते पुनरू कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने जगह-जगह वंदनवार स्थापित कर शौर्य संचलन पर पुष्पवर्षा की।