माउंट आबू। हमारे हिंदू संस्कृति हमारी परंपराओं और हमारे ग्रंथों के प्रचार में विश्व के सभी स्वामीनारायण संस्थाओं ने अहम भूमिका निभाई जिसका उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक लगातार देते रहे हैं और विभिन्न समारोह में भाग भी लेते रहे हैं। माउंट आबू स्वामीनारायण मणिनगर गादी संस्थान के स्वामी निर्माण प्रिया दास जी महाराज अनेक संतों के साथ माउंट आबू पहुंचे। माउंट आबू के स्वामीनारायण मंदिर में उनका भव्य स्वागत किया गया। माउंट आबू में आज सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थियों को स्वामीनारायण भगवान की शिक्षा पत्री का वितरण किया गया और बच्चों को भी संबोधित किया गया।इस अवसर पर पूरे विश्व में जिस प्रकार से भगवान स्वामीनारायण की शिक्षा पत्री का 200 वर्ष पूर्ण होने का महोत्सव मनाया जा रहा है और अगले एक माह में लगातार स्कूलों में उत्सव एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगेऔर बालक बालिकाओं को शिक्षा पत्रिका वितरण किया जा रहा है। पूरे विश्व में 22 से 24 जनवरी अगले वर्ष इस पर भव्य आयोजन होंगे।