बड़वानी। जिले के ग्राम खोखरी में कलेक्टर जयति सिंह ने रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल के दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर जयति सिंह ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी समस्याएं नजदीक से सुनीं। ग्रामीणों ने शासकीय योजनाओं के लाभ से जुड़ी दिक्कतों, आजीविका के साधनों और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं पर खुलकर अपनी बात रखी चौपाल में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, गौ-पालन के कार्य को संगठित रूप से विकसित करने तथा मत्स्य पालन के माध्यम से आय संवर्धन पर भी विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने इन गतिविधियों को सामूहिक प्रयासों से आगे बढ़ाने पर जोर दिया ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर जयति सिंह ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।