BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 12:24 pm
KHABAR : नगर कीर्तन का बनारसी परिवार और हॉकी मित्र मंडल ने किया भव्य स्वागत, श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। सिख समुदाय के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश पर्व को गुना शहर में बड़े ही श्रद्धा, हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहर के गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

नगर कीर्तन गुरुद्वारे से प्रारंभ होकर जयस्तंभ चौराहा, तेलगानी हनुमान चौराहा, हाट रोड, सदर बाजार और लक्ष्मीगंज होते हुए पुनः गुरुद्वारे पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन में गुरु गोविंद सिंह जी की शोभायात्रा एवं पांच प्यारों का भव्य जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा।

नगर पालिका के समीप बनारसी परिवार द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पांच प्यारों पर फूल वर्षा, प्रसादी वितरण एवं आतिशबाजी कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर बलवंत सिंह बनारसी (वीर जी) ने बताया कि श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है। इसकी पूर्व संध्या पर शहर में यह भव्य नगर कीर्तन निकाला गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सिख समाज की महिलाएं एवं पुरुष, साथ ही हॉकी मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। नगर कीर्तन का बनारसी परिवार एवं हॉकी मित्र मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE