BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 12:31 pm
NEWS : सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) चित्तौड़गढ़ के निर्देश पर कृषि अधिकारी गोपाल लाल शर्मा ने किया निरीक्षण, उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस किए निलंबित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) चित्तौड़गढ़ के निर्देश पर कृषि अधिकारी गोपाल लाल शर्मा द्वारा जिले में उर्वरक विक्रेताओं के परिसरों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान मैसर्स श्रीराम कृषि सेवा केन्द्र, चित्तौड़ रोड बड़ीसादड़ी एवं मैसर्स जोशी फर्टिलाइजर्स, सांगरिया के विक्रय परिसरों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। जांच में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं होना, स्टॉक रजिस्टर अपूर्ण होना, गोदाम में उपलब्ध स्टॉक का पीओएस मशीन एवं बिलों से मेल नहीं खाना तथा बिलों में आदानों का पूर्ण विवरण अंकित नहीं होना पाया गया।

उक्त अनियमितताओं के चलते दोनों फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके पश्चात कृषि अधिकारी गोपाल लाल शर्मा की अनुशंसा पर दोनों फर्मों के उर्वरक विक्रय लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE