बड़वानी। कलेक्टर जयति सिंह ने जिला अस्पताल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य एवं रिपेयरिंग कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी), नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे निरीक्षण के दौरान कलेक्टर जयति सिंह ने कहा कि 26 जनवरी तक अस्पताल में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित किया जाए तथा मरीजों के परिजनों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए कलेक्टर ने कहा कि मरीजों एवं उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें उन्होंने बताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। साथ ही इन योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अस्पताल की दीवारों पर योजनाओं से संबंधित जानकारी पेंटिंग के माध्यम से प्रदर्शित की जाएगी, जिससे जागरूकता बढ़ सके निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।