BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 5:30 pm
KHABAR : नीमच में अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य शुभारंभ, 1480 से अधिक प्रविष्टियों के साथ दो दिवसीय सम्मेलन, देशभर से पहुंचे युवक-युवतियां, उद्योग रत्न सम्मान समारोह भी आयोजित होगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में शुक्रवार से अखिल भारतीय अग्रवाल युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का भव्य एवं ऐतिहासिक शुभारंभ हुआ। यह दो दिवसीय सम्मेलन सेठ गिरधारीलाल गर्ग अग्रसेन हायर सेकेंडरी स्कूल, बघाना में अत्यंत गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जा रहा है।

इस विशाल सम्मेलन में देश-विदेश से 1480 से अधिक युवक-युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं, जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। सम्मेलन में मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं कर्नाटक सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागी युवक-युवतियों ने सहभागिता कर इसे अखिल भारतीय स्वरूप प्रदान किया है। सामान्य शिक्षा से लेकर उच्चतम स्तर की शिक्षा प्राप्त युवक-युवतियों की भागीदारी ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया है।

सम्मेलन की औपचारिक शुरुआत शुक्रवार को ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसमें कैलाश धानुका, सुनील धानुका एवं प्रहलाद राय गर्ग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शनिवार को परिचय सम्मेलन का शुभारंभ अग्रवाल समाज बघाना के अध्यक्ष कमल गर्ग, सचिव गोपाल गर्ग (जीजी) एवं अग्रवाल समाज छावनी के अध्यक्ष ओमजी बंसल के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

यह परिचय सम्मेलन 27 एवं 28 दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। रविवार 28 दिसंबर को सम्मेलन में विष्णु बिंदल (इंदौर), संजय मंगल (इंदौर), आशीष गुप्ता (मंदसौर), कैलाश धानुका एवं प्रहलाद राय गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी अवसर पर उद्योग रत्न सम्मान समारोह का भी भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें नीमच के अग्रवाल समाज के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों को सम्मानित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस ऐतिहासिक सम्मेलन का आयोजन श्री अग्रवाल पंचायत समिति बघाना एवं अग्रवाल ग्रुप द्वारा किया जा रहा है। वर्ष 1988 से निरंतर आयोजित हो रहे इस वैवाहिक परिचय सम्मेलन की यह 22वीं कड़ी है, जिसने अब तक हजारों अग्रवाल परिवारों को वैवाहिक सूत्र में बांधते हुए समाज में संस्कार, विश्वास और संगठन की सशक्त मिसाल कायम की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE