BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 27, 2025, 6:44 pm
REPORT : खाचरोद जेल से कैदियों के फरार होने के बाद बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी सस्पेंड, डीजी जेल ने किया दौरा, प्रदेश की सभी जेलों में ऑडिट के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नागदा के खाचरोद जेल से कैदियों के फरार होने की घटना के बाद शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर सख्त कार्रवाई की गई। मध्य प्रदेश के डीजी जेल वरुण कपूर ने मौके का निरीक्षण किया और सुरक्षा में चूक के लिए दो जेलर और एक जेल प्रहरी को तत्काल निलंबित कर दिया।

वर्तमान खाचरोद जेल प्रभारी नवीन नीमा को भी सस्पेंड किया गया है। नीमा के पास खाचरोद जेल का अतिरिक्त प्रभार था और वे शुक्रवार को नए जेलर को चार्ज सौंपकर उज्जैन में पदभार ग्रहण करने वाले थे।

नीमच जेल के जेलर का भी खाचरोद जेल में तबादला किया गया था, लेकिन उन्होंने अब तक चार्ज नहीं लिया था। गुरुवार को कैदियों के फरार होने की घटना के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया।

डीजी जेल वरुण कपूर ने कहा कि प्रदेश की सभी जेलों में ऑडिट कराया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जेल परिसरों में ऐसी कोई वस्तु न हो, जो कैदियों को भागने या जेल तोड़ने में मदद कर सके। उन्होंने कहा कि पहले भी ऑडिट होते रहे हैं, लेकिन अब इस प्रक्रिया को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE