चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव, चित्तौड़गढ़ मेले में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा चित्तौड़गढ़ प्रताप नगर द्वारा आध्यात्मिक एवं सनातन कृषि संस्कृति पर आधारित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर सेवा केंद्र प्रभारी बीके आशा दी दी द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का उपरना पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उन्हें ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा प्रस्तुत सनातन कृषि संस्कृति द्वारा ग्राम स्वराज की जानकारी दी गई।
इसी सम्मान कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का निम्बाहेड़ा सेवा केंद्र प्रभारी बीके शिवली दीदी द्वारा स्वागत किया गया तथा उन्हें ब्रह्माकुमारी संस्थान का ईश्वरीय परिचय कराया गया।
इस क्रम में राजस्थान के राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, प्रतापगढ़ तथा चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने भी मेले में लगाई गई सनातन कृषि संस्कृति की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बीके आशा दीदी ने बताया कि प्रदर्शनी के प्रारंभ से ही बड़ी संख्या में भाई-बहन एवं किसान आकर इसका लाभ ले रहे हैं तथा यहां दी गई जानकारी को अपने जीवन एवं कृषि कार्यों में अपनाने का संकल्प कर रहे हैं। ओम प्रकाश तोषनीवाल उपनिदेशक बाल अधिकारिता प्रदर्शनी का अवलोकन किया कई स्कूल के छात्र-छात्राओं को भी इस प्रदर्शनी के माध्यम से आत्मा अनुभूति एवं परमात्मा अनुभूति कराई गई।
प्रतापगढ़ सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीना दीदी ने उपस्थित जनसमूह को ईश्वरीय संदेश प्रदान किया। कपासन सेवा केंद्र प्रभारी बीके मधु दीदी द्वारा भी सभी को ईश्वरीय संदेश सुनाया गया। बीके अनीता दीदी ने राजयोग का अभ्यास कराया।
गंगरार से पधारी बीके सुमन दीदी एवं बीके ज्योति दीदी ने मेले में आने वाले सभी भाई-बहनों को परमात्मा का परिचय देकर राजयोग का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति एवं सनातन मूल्यों का सुंदर वातावरण देखने को मिला।