मनासा। मनासा विकासखंड के ग्राम नलखेड़ा में आज से 8 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो रहा है। टूर्नामेंट का आयोजन ग्राम की नलखेड़ा इलेवन टीम द्वारा किया जा रहा है।
नलखेड़ा इलेवन के खिलाड़ी भरत कनेरिया, विशाल शर्मा, लंकेश शर्मा और दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 28 दिसंबर से प्रारंभ हो रहे इस टूर्नामेंट में मंदसौर और नीमच जिलों की मल्हारगढ़, नीमच, मनासा एवं जावद विधानसभा क्षेत्रों की पंचायत स्तरीय टीमें भाग लेंगी।
ग्राम के बोरदिया खुर्द रोड स्थित होनमगरा मैदान में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता टीम को 25 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 14 हजार रुपये नकद एवं ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।