शाजापुर। शनिवार को बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे आक्रोश को लेकर सर्व समाज एवं नवयुवकों में आक्रोश देखने को मिला जहां पर कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे नरसंहार की घटना का विरोध जताया है एवं भारत सरकार से मांग की है कि हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले अत्याइयों पर कड़ी कार्रवाई का रुख अपनाए आज शाजापुर में सड़क पर बांग्लादेश का झंडा लगाकर विरोध जताया है। विगत दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ बर्बरता की घटना सामने आई थी जिसके बाद में शाजापुर सहित पूरे देश में बांग्लादेश के खिलाफ आक्रोश देखने को मिल रहा है।