नीमच। शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भारत विकास परिषद सुभाष शाखा द्वारा सेवा संकल्प के तहत कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिषद ने जरूरतमंद, निर्धन एवं अनाथ परिवारों को गर्म कंबल वितरित कर सर्दी से राहत प्रदान की।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल की उपस्थिति में हुआ। परिषद की टीम ने भादवा माता परिसर, चौकन्ना बालाजी क्षेत्र, रेलवे स्टेशन रोड, प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज बस स्टैंड, सिविल अस्पताल सीआरपी रोड, शनि मंदिर सीआरपी रोड सहित आसपास की गरीब बस्तियों में जाकर कंबल वितरित किए।
परिषद अध्यक्ष ललित कुमार राठी ने बताया कि अब तक कुल 125 कंबलों का वितरण किया जा चुका है। ठंड की गंभीरता को देखते हुए यह सेवा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आगामी कार्यक्रम के अंतर्गत ढोलपुर माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्वेटर वितरण का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रांतीय संरक्षक सुनील सिंहल ने अपने उद्बोधन में सुभाष शाखा के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से समाजहित में उल्लेखनीय कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ललित राठी, सचिव मनीष गर्ग सहित राकेश खंडेलवाल, प्रमोद मालू, सतीश पाटीदार, सुरेश शर्मा, हरीश शर्मा, अशोक सोनी, कमल गोपाल गर्ग, अरविंद झाला, दीपक ऐरन, प्रवीण जैन, ललित ग्वाला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।