BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2025, 2:35 pm
KHABAR : माँ नर्मदा की पवित्र परिक्रमा यात्रा पर निकले संसद का नगर वासियों ने किया स्वागत, जानिए पटेल ने क्यों कहा- भाई-बहन, भांजे-भांजियां, सास-ससुर सहित पूरा कुटुंब सहभागी, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। बड़वानी लोकसभा सांसद गजेंद्र पटेल इन दिनों अपने पूरे परिवार के साथ यू माँ नर्मदा की पवित्र परिक्रमा यात्रा पर निकले हुए हैं। परिक्रमा के दौरान कसरावद नगर के जय स्तंभ चौराहे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर और जिला स्तर के अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


स्वागत कार्यक्रम के दौरान सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि माँ नर्मदा की परिक्रमा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह मानव हृदय की शुद्धि, आत्मचिंतन और सांस्कृतिक चेतना का मार्ग है। अमरकंटक से प्रारंभ होकर ओंकारेश्वर होते हुए समुद्र तट तक फैली यह परिक्रमा यात्रा जनजातीय समाज के अनेक पवित्र स्थलों से होकर गुजरती है। इस यात्रा के माध्यम से जनजातीय समुदाय के जीवन, संस्कृति, परंपराओं और उनके गौरवशाली इतिहास को नजदीक से जानने और समझने का अवसर प्राप्त होता है।


सांसद पटेल ने बताया कि इस परिक्रमा यात्रा में उनके साथ परिवार के सभी सदस्य- भाई-बहन, भांजे-भांजियां, सास-ससुर सहित पूरा कुटुंब सहभागी है। उन्होंने कहा कि हजारों-लाखों परिक्रमावासियों के साथ संवाद, अनुभवों का आदान-प्रदान और समाज के विविध पहलुओं का अध्ययन इस यात्रा की विशेष उपलब्धि है।


कसरावद में हुए स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला इकाई के सदस्य मांगीलाल गाड़गे, महेंद्र यादव, प्रकाश पाटीदार, शंकर कुशवाह, बलराम कुशवाह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE