BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2025, 3:07 pm
KHABAR : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने आमलीभाट के स्‍कूल में आठवीं के बच्‍चों को पढ़ाया गणित का पाठ सवाल हल करवाकर परखा विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्‍तर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों को उच्‍च गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा उपलब्‍ध कराने एवं परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण कर कक्षाओं में विद्यार्थियों से संवाद कर, उन्‍हें लगन, मेहनत के साथ पढ़ाई करने और अच्‍छे अंक हासिल करने के लिए प्रेरित कर रहे है। इसी क्रम में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत जावद तहसील के गांव आमलीभाट की माध्‍यमिक शाला में पहुंचे और कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों को गणित के सवाल हल करवाए। कलेक्‍टर ने कक्षा 8वीं में विद्यार्थियों से गणित की पुस्‍तक लेकर ब्‍लेक बोर्ड पर गणित के कुछ सवाल खिले और फिर छात्रों से उनको हल करना सिखाया।

कलेक्‍टर ने विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाए जाने और पाठ्यक्रम पूरा नहीं करवाने   पर प्रधानाध्‍यापक एवं उपस्थित शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश डीपीसी एवं जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। इस मौके पर एसडीएम प्रीति संघवी, तहसीलदार नवीन गर्ग व नायब तहसीलदार कमलेश डुडवे सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE