BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2025, 3:21 pm
KHABAR : दिल्ली सीडब्ल्यूसी की बैठक में उठा एमपी स्लीपर सेल का मुद्दा, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा बोले- ऐसे लोगों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी नहीं देना चाहिए, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दिल्ली में सीडब्ल्यूसी (कांग्रेस वर्किंग कमेटी) की बैठक में मध्यप्रदेश के स्लीपर सेल का मुद्दा उठा है। मुद्दे के प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उठाया था। इस मामले को लेकर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।


सीडब्ल्यूसी में जो मामला उठा उस पर निश्चित कार्रवाई
पीसी शर्मा ने कहा- स्लीपर सेल कांग्रेस से जो बड़े-बड़े नेता छोड़कर बीजेपी में गए हैं, जिनके पास पहले पावर रहा है कांग्रेस का। ऐसे कनेक्टिविटी के लोग आज भी कांग्रेस में है जो संदिग्ध हैं, वर्किंग में हैं, उन्हें आईडेंटिफाई करना चाहिए। ऐसे लोगों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी नहीं देना चाहिए। आगामी दिनों में जो इलेक्शन होंगे तब स्थितियां विपरीत हो सकती है, इन्हें चिन्हित करें। कहा- सीडब्ल्यूसी में जो मामला उठा है उस पर निश्चित कार्रवाई होगी।


कांग्रेस बड़ी पार्टी है, छोटी मोटी बातें होती रहती
भावांतर योजना की राशि ट्रांसफर करने को लेकर कहा- सरकार पर 5 लाख करोड़ से ज्यादा का ओवर ड्राफ्ट है, जो यहां वहां का पैसा आता है वो इन योजनाओं में लगा देते हैं। कर्मचारियों को उनके हक का पैसा सरकार नहीं दे पा रही है। कांग्रेस में नायक के इस्तीफे पर पीसी शर्मा ने कहा- राजनीति में गुटबाजी होती है, कांग्रेस बड़ी पार्टी है, छोटी मोटी बातें होती रहती है।


ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया जारी
पीसी शर्मा ने कहा जितने वोट से हम प्रदेश में हारे उससे ज्यादा वोट कट गए, इससे साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है। ब्लॉक अध्यक्षों की बाकी नियुक्ति पर कहा दृ मंडल, ब्लॉक, बूथ, तक काम करेंगे। ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है। स्थानीय नेताओं, जातीय समीकरण को महत्वपूर्ण बताया है। एसआईआर में सामने आया है कि बूथ पर काफी काम होता है। हम हर स्तर पर काम कर रहे हैं। एसआईआर के बाद कांग्रेस चुनाव आयोग जाने की तैयारी में है। चुनाव आयोग को कांग्रेस ज्ञापन देगी। चुनाव आयोग से चुनाव रद्द करने की मांग करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE