BREAKING NEWS
KHABAR : नशा मुक्त भारत अभियान के तहत संस्कार.. <<     BIG REPORT : छात्रों की गूंज के जरिए राहुल गांधी ने.. <<     KHABAR : जिला अधिकारियों की बैठक में विभागीय.. <<     KHABAR : होमगार्ड विभाग का सात दिवसीय आपदा मित्र.. <<     KHABAR : जावरा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार,.. <<     KHABAR : महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला.. <<     REPORT : 37 लाख रुपए की लागत से निर्मित अटल ग्राम.. <<     BIG REPORT : एसपी राजेश व्यास ने ली मैराथन अपराध.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन का सुशासन पर जोर, कहा- न्याय.. <<     KHABAR : शिक्षा व्यवस्था में डिजिटल बदलाव,.. <<     KHABAR : पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर पर.. <<     KHABAR : सिद्धान्त सिंह जादोन एवं भूमि अग्रवाल का.. <<     KHABAR : समीक्षा बैठक में नपा सीएमओ बामनिया ने.. <<     KHABAR : मनासा विधानसभा में विकास की रफ्तार तेज,.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को जुटेगा भाजपा का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 28, 2025, 3:54 pm
KHABAR : नीमच कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने किया जावद चिकित्‍सालय का निरीक्षण, स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को शासकीय सामुदायिक चिकित्‍सालय जावद का निरीक्षण कर उपलब्‍ध स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने जावद चिकित्‍सालय के निरीक्षण दौरान पदस्‍थ चिकित्‍सक एवं स्‍टाफ की जानकारी ली। उन्‍होने प्रसूति वार्ड, प्रसूति कक्ष, ओपीडी में आने वाले मरीजों, स्‍टाफ आदि की जानकारी ली। 

स्‍त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भायल ने बताया कि जावद में प्रतिमाह 20 से 25 प्रसूति होती है। महिलाओं के लिए पृथक से वार्ड की आवश्‍यकता है। साथ ही किचन की भी आवश्‍यकता है। कलेक्‍टर ने टीबी जांच कक्ष का भी निरीक्षण किया और प्रतिदिन एक्‍सरे एवं टीबी जांच की संख्‍या की जानकारी ली। उन्‍होंने टीबी संभावित मरीजों की जांच संख्‍या बढाने और मरीजों को मोबिलाईज कर जांच के लिए लाने के निर्देश दिए। इसके लिए सीएमओ को आवश्‍यक व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए।

जावद व सरवानिया महाराज में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण
कलेक्‍टर चंद्रा ने शनिवार को जावद के वार्ड नं. 6 में संचालित आंगनवाडी केंद्र पर टीकाकरण शिविर का जायजा लिया। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से सभी बच्‍चों के टीकाकरण की जानकारी ली। आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि कोई भी बच्‍चा और गर्भवती महिला टीकाकरण से वंचित नहीं है।

कलेक्‍टर ने सरवानिया महाराज के डोम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित टीकाकरण शिविर का निरीक्षण किया। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एमएएम श्रेणी के बच्‍चों का चिंहाकन, एएनसी जांच आदि के बारे में भी पूंछा। कार्यकर्ताओं ने अवगत कराया कि उनके क्षेत्र में कोई भी बच्‍चा व गर्भवती महिला टीकाकरण से शेष नहीं है। सभी का टीकाकरण हो चुका है। कलेक्‍टर ने आंगनवाडी टीम द्वारा प्रशासन गांव की ओर अभियान में किए जा रहे कार्याे की सराहना की।

आमलीभाट में आंगनवाड़ी के बच्‍चों के साथ किया भोजन-
कलेक्‍टर चंद्रा ने शनिवार को प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत ग्राम आमलीभाट का भ्रमण कर सम्‍पूर्ण टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्‍होंने ग्रामीणों से खाद की उपलब्‍धता, नैनो, यूरिया के उपयोग, राशन वितरण आदि के बारे में चर्चा कर जानकारी ली।

कलेक्‍टर चंद्रा ने आमलीभाट की आंगनवाडी केंद्र में बच्‍चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्‍ता को भी परखा। उन्‍होने भोजन की गुणवत्‍ता पर संतोष जताते हुए कहा कि रोजाना बच्‍चों को इसी तरह अच्‍छी गुणवत्‍ता का भोजन उपलब्‍ध करवाया जाए। इस मौके पर एसडीएम प्रीति संघवी, कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या, तहसीलदार नवीन गर्ग एवं अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE