नीमच। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नीमच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना नीमच केंट ने 5 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की 55.10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेथाम्फेटामीन) सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मादक पदार्थ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं पुलिस महानिदेशक भोपाल के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर सूचना पर कार्रवाई-
दिनांक 26 दिसंबर 2025 को उप निरीक्षक अखिलेश घोंगडे को मुखबिर से सूचना मिली, जिस पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए भरभडिया फंटा, नीमच-भरभडिया रोड पर दबिश दी गई। यहां से आरोपी मुबीन पिता अब्दुल रशीद मंसुरी (37) निवासी डाक बंगले के पास, नीमच सिटी को 55.10 ग्राम एमडी तथा टीवीएस स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP-44-ZF-6405) सहित गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना नीमच केंट में अपराध क्रमांक 585/2025 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

नेटवर्क का खुलासा-
पूछताछ में आरोपी मुबीन ने एमडी मनासा निवासी जोर सिंह उर्फ बन्ना से लाकर नीमच में साहिल पिता शाकिर पठान, राजा उर्फ जुनेद कुरैशी एवं सलमान उर्फ छोटू को देने की बात स्वीकार की। इसके आधार पर सभी को धारा 29 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी बनाया गया। अनुसंधान के दौरान 27 दिसंबर 2025 को साहिल पिता शाकिर पठान (19) निवासी अंबेडकर कॉलोनी, नीमच को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर नीमच एवं आसपास के क्षेत्रों में एमडी बेचने की बात स्वीकार की।

जप्त सामग्री-
55.10 ग्राम एमडी (कीमत लगभग 5.50 लाख)
मोटरसाइकिल सहित कुल मश्रुका मूल्य लगभग ₹6 लाख
गिरफ्तार आरोपी-
मुबीन पिता अब्दुल रशीद मंसुरी (37), निवासी डाक बंगले के पास, नीमच
साहिल पिता शाकिर पठान (19), निवासी अंबेडकर कॉलोनी, नीमच
फरार आरोपी-
राजा उर्फ जुनेद पिता हनीफ कुरैशी – अंबेडकर कॉलोनी, नीमच
सलमान उर्फ छोटू पिता शाबिर खान – स्कीम नंबर 08, नीमच
जोर सिंह उर्फ बन्ना बंजारा – ग्राम खेड़ी, थाना मनासा

सराहनीय भूमिका-
इस कार्रवाई में थाना नीमच केंट पुलिस टीम, साइबर सेल नीमच एवं जिला विशेष शाखा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।