खरगोन। विद्युत मण्डल पेंशनर्स एसोसिएशन का 13वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन रेवा न्यास मांगलिक परिसर में आयोजित किया गया। इसमे वक्ताओं, अतिथियों ने पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पेंशनर्स लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं, लेकिन अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। संगठनों ने मांग की है कि शासन की योजना के तहत पेंशन की गारंटी का प्रावधान किया जाय। केंद्र सरकार द्वारा घोषित दरों और विधि के अनुसार महंगाई राहत का बकाया भुगतान किया जाए। पदाधिकारियों ने कहा कि पेंशनर्स की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है, ऐसे में समय पर पेंशन और महंगाई राहत मिलना अत्यंत आवश्यक है। सम्मेलन में वरिष्ठ पेंशनरों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान भी किया गया। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी सदस्य ओर जिले भर सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपास्थित थे।